पंचायत से भवन निर्माण की अनुमति लिया और आवास की जगह चर्च बनाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

रोशन सिंह@उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनोरा में ग्राम पंचायत से भवन निर्माण करने के लिए अनुमति लिया और आवास की जगह धर्म विशेष के लिए धार्मिक स्थल चर्च बनाया जा रहा है।जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।इसकी शिकायत क्षेत्र के विधायक व छग शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से सैकड़ों की संख्या ग्रामीण जन पहुंच कर किए है।ग्रामीणों के अनुसार धार्मिक स्थल बनने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो जाएगी।गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपते हुए बताया की ग्राम पंचायत धनोरा में प्लाट नंबर 66 में आवास बनाने की अनुमति ग्राम पंचायत से लिया गया है।जिसके लिए विधिवत इंजीनियर से नक्शा बनाकर पंचायत से अनुमति ली गई।लेकिन नक्शा के अनुसार आवास न बनाकर धार्मिक स्थल के रूप में निर्माण कार्य किया जा रहा है।ग्रामीणों ने यह भी बताया जा रहा जिस जगह पर धार्मिक स्थल बनाया जा रहा वह स्थान आवासीय है जहा पर बहुत से मकान निर्माण हुआ है और मकानों में लोगो का रहना भी हो रहा है।ग्रामीणों ने कहा है की धर्म विशेष के लिए धार्मिक स्थल नही बनाने दिया जाएगा,इस निर्माण कार्य को तत्काल रोक लगाने की मांग गृहमंत्री से किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *