चुनावी संकल्प को पूरा कर रही है कुर्मीगुंडरा सरपंच पार्वती आडिल

पाटन. विकासखंड पाटन की महिला सरपंच पार्वती आडिल अपनी चुनावी जन संकल्प को पूरा करती नजर आ रही है । महज तीन माह के अपने कार्य अवधि में कई महत्वपूर्ण कामो को अमलीजामा पहनाते दिख रही है। नाला पुनरोद्धार, तालाब सफाई गहरीकरण ,नाला में जगह जगह चेक डेम निर्माण और ग्रामीण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी गौठान को मूर्तरूप देने में जुटी है। कोरोना महामारी से लड़ाई औऱ इस मुसीबत से लोगो को उबारना भी बड़ी चुनौती है । जिसका डटकर मुकाबला करते कुर्मी गुंडरा पंचायत दिख रही है। मजदूरो को आर्थिक रूप से मजबूत करने मनरेगा के तहत मजदूरी मुलक कार्य विगत चार सप्ताह से चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ जरूरत मन्द लोगो को जरूरत का समान पंचायत उपलब्ध करा रही है । सरपंच पार्वती आडिल से चर्चा करने पर बताया कि छत्तीसगढ़ की भुपेश बघेल सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण व्यवस्था को दुरुस्त करने लोगो की समस्याओं को दूर करने लगातार कार्य किया जा रहा है । इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से जिम्मेदारी बहुत बढ़ गया है। लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना और लोगो को इस महामारी से बचाना एक बड़ी चुनौती है । लोगो को मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराया गया है और गांव के लगभग 85 लोगो का राशन कार्ड नही बना था जिसकी वजह से उन लोगो को राशन के लिए काफी दिक्कत होती थी। महंगे दामो में राशन खरीदना पड़ता था । पूरी कमाई राशन खरीदने में ही खत्म हो जाती थी। उक्त समस्या से निजात दिलाने के लिए गाव के सभी जरूरत मन्द लोगो का राशन कार्ड बनाया गया। अब इन परिवारो को राशन सस्ते दामो में उपलब्ध हो जाएगी सरपंच ने बताया कि मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा के निर्देश से पेयजल की समस्या से निजात दिलाने तीन जगह ड्यूल पम्प लगाया जा रहा है । साथ ही गाव के चौक चौराहों को रोशन करने सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली हाई मास्क लाइट लगाया जाना प्रस्तावित है । राशन कार्ड प्राप्त करते ग्रामीणों से चर्चा करने पर बताया कि पंचायत द्वारा हम सभी ग्रामीणों का ध्यान रखा जा रहा है । सभी वार्ड पंच अपने अपने वार्ड के लोगो के घरों में जाकर स्थिति का लगातार जायजा ले रहे है। ग्रामीण पंचायत के कार्य से काफी सन्तुष्ट है । सरपंच पार्वती आडिल ने ग्रामीण विकाश और लोगो को रोजगार मुलक कार्य उपलब्ध कराने में विशेष सहयोग के लिए मुख्यंमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा का आभार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *