हिमाचल प्रदेश के सह-पर्यवेक्षक बनें विजय साहू अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सौंपी जिम्मेदारी

भिलाई . अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 14 अक्टूबर को पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री, सीडब्ल्यूसी सदस्य व हिमाचल प्रदेश चुनाव के प्रभारी राजीव शुक्ला ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के क्रेडा सदस्य विजय साहू को पत्र जारी कर हिमाचल प्रदेश चुनाव के जिला-मंडी का सहपर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रत्येक राÓय में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेंस वहां चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करती है। इस चुनाव के रूप में विजय साहू को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी पर चुनावों की रणनीति बनाने के साथ ही उम्मीदवारों के चयन और प्रमुख मुद्दों को धार देने की जिम्मेदारी होती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी उनके द्वारा तय की जाती है। चुनाव प्रभारी द्वारा पत्र में यह भी बताया गया है भिलाई से विजय साहू व दुर्ग से राजेंद्र साहू को चुनाव सहप्रवेक्षक बनाया गया है। विजय साहूू ने बताया कि जिला-मंडी के जिला प्रेक्षक और जिला-करसोग के विधानसभा प्रेक्षक के साथ समन्वय कर कार्य भी सौंपा गया था। केंद्र की कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जिस प्रकार विजय साहू नेे उत्तरप्रदेश, असम और भिलाई निगम चुनाव में अहम जिम्मेदरी निभाई, उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश की चुनाव की जिम्मेदारी अ’छी से निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *