तेलीगुंडरा स्कूल के 60 साल पूरा होने पर पूर्व विद्यार्थियों एवम शिक्षको का हुआ सम्मान

पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेली गुंडरा के स्थापना के 60 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती के खुशी में इस विद्यालय में 1962-63 में अध्ययनरत रहे 20 पूर्व विद्यार्थियों एवम शिक्षको का सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 15 अक्टूबर शनिवार को शाला परिसर में आयोजित किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,विशेष अतिथि देवेन्द्र चंद्रवंशी जनपद उपाध्यक्ष पाटन, , दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन,विशेष अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन टी आर जगदल्ले, मनीष पटेल सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा के उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बताया की 60 वां वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया । पूर्व छात्रों में कृष्ण कुमार साहू भंसुली,राधेश्याम साहू भंसूली, गरीब दास साहू खर्रा,मोहन साहू खर्रा,मथुरा प्रसाद साहू तेलीगुंडरा, कमला साहू भंसूली,बूंदा साहू तेलीगुंडरा,उर्मिला साहू,सहित बीस पूर्व छात्रों का एवम पूर्व माध्यमिक शाला तेलीगुंडरा में सेवा दिए सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। पूर्व छात्रों ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपने स्कूली जीवन में घटित घटनाओं ,पढ़ाई जीवन में घटित घटनाओं पर अपनी विचार शेयर किया।

1962 _63 मे अध्ययनरत रहे छात्रों में राधेश्याम साहू भंसूली निवासी भिलाई इस्पात संयंत्र में मैनेजर के पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए।दो बार जिला साहू समाज दुर्ग के महामंत्री के साथ इंटुक के प्रतिनिधि रहे।कृष्ण कुमार साहू भंसुली निवासी पांच पंचवर्षीय 22 साल तक ग्राम पंचायत भंसूली के सरपंच रहे एवम पांच साल तक जनपद सदस्य रहे। हलाल खोर पटेल तेली गुंडरा निवासी बी आर पी भिलाई में कार्यरत रहे।गरीब दास साहू खर्रा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवम सर्वोदय के कार्यकर्ता । कमला साहू गृहणी के साथ साथ भिलाई महिला साहू समाज के संयोजिका के पद पर रहे।श्रीमती बूंदा साहू वर्तमान निवास उतई राजनैतिक छेत्र के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता है। जगन्नाथ रावत तेलीगुंडरा निवास छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *