उतई । दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री किसान मोर्चा अजीत चंद्राकर के नेतृत्व में उतई थाना एवं मंचादूर चौकी के समस्त पुलिस जवानों और पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया। कोरोना काल में जिस बहादुरी और संयम से 24 घंटे आम जनता की सेवा में लगे 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आम जनता को कराया गया। जिससे आम नागरिकों को अपनी जान माल की हानि नहीं हुई इसी को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार धनराज साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा महामंत्री पुकेश चंद्राकर सोनू राजपूत मुकेश बेलचंदन पूर्व जिला पंचायत सदस्य फलेंद्र राजपूत भाजपा नगर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू दिनेश साहू प्रवीण यदु लोकेश देवांगन चंदू देवांगन योगेश ठाकुर रुपेश पारख सोहन रिगरी बृजमोहन साह। सुनीता वर्मा लता सोनवानी लखन साहू सोनू राम साहू सुनील साहू कोमल साहू उमेश साहू मौजूद थे।
भाजपा किसान मोर्चा ने उतई थाना एवं मचांदूर चौकी पुलिस का किया सम्मान
