देवरीबंगला / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी की मासिक बैठक शनिवार को हुई। बैठक में भारत जोड़ो ग्राम यात्रा के संबंध में चर्चा की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार प्रत्येक ग्राम में भारत जोड़ो ग्राम यात्रा की जानी है। ग्राम यात्रा में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को भाग लेना है। यात्रा के दौरान गली भ्रमण कर नुक्कड़ सभा लेना है। तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करें। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने बताया कि ग्राम यात्रा के माध्यम से प्रत्येक गांव में पहुंचकर पार्टी का प्रचार प्रसार करें। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ग को शासन की योजनाओं से जोड़ा है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, महामंत्री संजीव चौधरी, जीवन कश्यप, केजुराम सोनबोईर, सेक्टर प्रभारी विजेता तारम, ढालसिंह ठाकुर, मुरली मंडावी, गज्जू साहू, आनंद निषाद, इंदरचंद बाफना, विधायक प्रतिनिधि बरसन निषाद, माधव ठाकुर, गेंदलाल मालेकर, गज्जू साहू, फिरंताराम उइके, छगन गंजीर, रामकुमार साहू, शिवा ठाकुर, खेमबाई ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर सहित जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में भारत जोड़ो ग्राम यात्रा की योजना बनी
