भाजपा द्वारा उतई थाना एवं मचांदूर चौकी के सभी पुलिस कर्मचारियों का 15 अक्टूबर को किया जाएगा सम्मान

उतई। कोरोना महामारी के दौरान आम नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचने पुलिस विभाग द्वारा किये गए कार्य बहुत ही सराहनीय था। पुलिस विभाग द्वारा कोरोना काल के दौरान किये गए कार्यों के सम्मान में 15 अक्टूबर को उतई थाना एवं मचांदूर चौकी के समस्त अधिकारी कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रमशीला साहू,पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू,दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, दुर्ग जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार,जिला महामंत्री अजीत चंद्राकर,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फ़त्ते वर्मा, अनिल साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, फलेंद राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक जिला किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्राकर ने कहा अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं 11:00 बजे उतई थाना 12:00 बजे मचांदुर चौकी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *