पाटन। नगर पंचायत पाटन एवं जनभागीदारी समिति शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप अचानक पाटन महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन कैंटीन का निरिक्षण किया और ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने तथा समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने की सलाह दी।
अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने प्राचार्य से मुलाकात कर सभी विषयों के प्राध्यापकों के संबंध में भी चर्चा किया। जनभागीदारी समिति द्वारा प्रस्तावित महाविद्यालय में 2 कक्ष को स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्रोजेक्टर मंगाये जाने की अनुशंसा प्रदान की।
इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य श्री छाबड़ा, प्राध्यापक बी एम साहू, डी के भारद्वाज , प्रमोद मिश्रा, सन्दीप कश्यप उपस्थित थे।
नपा एवं जन भागदारी अध्यक्ष श्री कश्यप ने महाविद्यालय में निर्माणाधीन केंटीन का निरीक्षण किया
