तेलीगुंडरा मिडिल स्कूल में हीरक जयंती समारोह,,जुटेंगे जनप्रतिनिधि,,,

पाटन—शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेली गुंडरा के स्थापना के 60 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती के खुशी में इस विद्यालय में 1962-63 में अध्ययनरत रहे पूर्व विद्यार्थियों एवम शिक्षको का सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 15 अक्टूबर शनिवार को शाला परिसर में आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री,अध्यक्षता अशोक साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,विशेष अतिथि देवेन्द्र चंद्रवंशी जनपद उपाध्यक्ष पाटन, श्रीमति दुर्गा कमलेश नेताम जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, मनीष पटेल जी सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा के उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बताया की 60 वां वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया है जो शाला के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *