कांकेर से विकास अंभोरे की रिपोर्ट,,,
कांकेर :- पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुराग झा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस ने बाघ की खाल की तस्करी में संलिप्त फरार आरोपीयों को गिरफ्तार किया जी आपको बता दे दिनांक 0810.2022 को पुलिस को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना कि तस्दीक के दौरान सफेद रंग के स्कापियों वाहन कमांक सीजी 12 ए के 0256 में आरोपी नरोत्तम निषाद एवं मदन लाल मरकाम के संयुक्त आधिपत्य से बाघ की खाल बरामद की गई थी आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जानकारी दिया था की आरोपी मनोज कुमार ध्रुव पिता स्व राजू राम ध्रुव उम्र 39 ग्राम कोरगाँव थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागाँव उक्त बाघ के खाल की तस्करी में शामिल रहा है थाना पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी मनोज कुमार ध्रुव पिता स्व राजू राम ध्रुव उम्र 39 ग्राम कोरगाँव थाना विश्रामपुरी के पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ बाघ खाल के तस्करी एवं परिवहन में संलिप्त प्रमाणित पाए जाने पर आज दिनांक 12/10/22 को आरोपी मनोज कुमार ध्रुव पिता स्व राजू राम ध्रुव उम्र 39 ग्राम कोरगाँव थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागाँव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में बाघ का शिकार कर खाल की तस्करी करने में संलिप्त अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।
