छुरा,****गरियाबंद जिले के दिव्यांग कॉलेज छात्र मीरा साहू जिन्हें कॉलेज आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष मनोज पटेल ने समाज कल्याण विभाग अधिकारी से बात कर बैटरी चलित मोट्रराज्ड ट्राइसाइकिल
मदद किया। समाज कल्याण विभाग डी. पी. ठाकुर उप संचालक अधिकारी द्वारा कहा गया स्कूली बच्चों व कॉलेज छात्र को पहले प्राथमिकता दिया करो उसके बाद कोई दिव्यांग भाई-बहन रोजगार कर रहे हो उन्हें साधन उपलब्ध कराओ ताकि आने जाने में कोई परेशानी ना हो। दिव्यांग मीरा साहू ने समाज कल्याण विभाग एवं मनोज पटेल समाजसेवी, प्रकाश पटेल मुनगासेर ,गुलाब ठाकुर महासमुंद व उनके सभी सहयोगी साथियों का धन्यवाद किया।
दिव्यांग कॉलेज छात्र मीरा को मिली नई इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाईकिल
