26 अक्टुबर को शुरू होगा गढ़िया महोत्सव, रोजाना होंगे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

कांकेर से विकास अंभोरे की रिपोर्ट

कांकेर। इस वर्ष गढ़िया महोत्सव का शुभारंभ दीपावली के बाद 26 अक्टुबर को किया जाएगा। 6 दिनों तक चलने वाले गढ़िया महोत्सव का समापन 31 अक्टुबर को होगा। महोत्सव के दौरान रोजाना रात में धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजन समिती की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में तय किया गया की गढ़िया महोत्सव में इस वर्ष अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, माता का जगराता, अलका चंद्राकर का छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम, स्थानीय स्कूली बच्चों की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, लोकरंग अर्जुंदा कार्यक्रम के अलावा रायपुर के सैफ सोहेल का आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मेलाभाटा मैदान में रोजाना रात 8 बजे से आयोजित किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता करते विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा सभी समाज, राजनैतिक दल तथा सभी वर्ग के लोग आपस में मिलजुल कर गढ़िया महोत्सव का आयोजन करते हैं। इससे कांकेर में सामाजिक सौहाद्र बढ़ता है तथा अच्छा वातावरण तैयार होता है। इस परंपरा को कायम रखना है। कार्यक्रम स्थल में मंच तथा विशाल पंडाल आदि बनाने चर्चा की गई। बैठक में जितेंद्र ठाकुर, नरेश ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, भरत मटियारा, ध्यानचंद् केवलरामानी, दिलीप खटवानी, राजा देवनानी, सुनील गोस्वामी, सोमेश सोनी, अरूण कौशिक, नरेश परिहार, सुरेश श्रीवास्तव, अविनाश नेगी, अशोक राठी, निर्मल माहेश्वरी, अखिलेश गंगापारी, शिवसिंह भदौरिया, डा कृष्णमूर्ति शर्मा, मनहरण शर्मा, राजकुमार पंजाबी, राजीव लोचन सिंह, विकास गुप्ता, मुरली लालवानी आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने रायपुर जाएगा प्रतिनिधी मंडल

गढ़िया महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित करने कांकेर से सभी समाज का प्रतिनिधी मंडल 17 अक्टुबर को रायपुर जाएगा तथा कार्यक्रम में शिरकत करने मुख्यमंत्री से आग्रह करेगा।

सड़क निर्माण का भूमिपूजन 15 अक्टुबर को कराने का निर्णय

बैठक में शहर की सबसे बड़ी समस्या सड़क को लेकर चर्चा की गई। विधायक श्री शोरी ने बताया की सड़क चौड़ीकरण के लिए 30 करोड़ रूपए स्वीकृत हो चुके हैं तथा निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन करने 15 अक्टुबर की तिथि तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *