भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत के स्वागत करने एवं उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाने की होड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं में आपस में हुई जमकर मारपीट

  • दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ किया काउंटर रिपोर्ट दर्ज

विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। मंगलवार को दोपहर 1.15 को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के प्रथम दुर्ग आगमन पर कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ता स्वागत हेतु टोल प्लाजा कुम्हारी में एकत्रित हुए थे। जिसमें स्वागत के लिए एक पक्ष में सुमीत द्विवेदी , राकेश पाण्डेय, गौरव पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता तथा दूसरे पक्ष में आशीष शुक्ला, आशीष परगनिहा, कौशल सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी गाड़ी में बिठाने तथा कार्यक्रम में बाधा डालने की बात पर अश्लील गाली गलौच करते आक्रोशित हो मारपीट किया गया। घटना के पश्चात दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उक्त घटना के के लिए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। घटना के दौरान चोटिल कार्यकर्ताओं का डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में भादवि धारा 294, 506, 323 एवं 34 के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *