बालिका दिवस एवँ स्वास्थ्य जागरूकता पर 882 किशोरियों का हीमोग्लोबिन के साथ अन्य जांच की गई,,

पाटन–अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता शासकीय हाई स्कूल कानाकोट विकासखण्ड पाटन में की गई। किशोरी बालिकाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग के लिए रक्त में हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एनीमिया मुक्ति हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें साप्ताहिक आयरन टेबलेट का वितरण, एनीमिया होने पर आयरन फोलिक एसिड का पोषण एवं ईलाज, गंभीर एनीमिया की स्थिति में ब्लड ट्रांसफ्यूजन एवं अन्य परामर्श उपचार आदि निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र मीणा, एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता , सीएमएचओ डॉ जेपी मेश्राम के मार्गदर्शन में विकासखण्ड में स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुविधाएं निरंतर सुदृढ की जा रही हैं। श्रीमती चंद्रकांता साहू बीईटीओ, उत्तम मधुकर सुपरवाइजर संतोष वर्मा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं हाई स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी अनुसार आज अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विकासखण्ड पाटन में 882 किशोरी बालिकाओं एवं अन्य की हीमोग्लोबिन जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *