समाज में फैल रहे धर्मांतरण को रोकने साहू समाज ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

रोशन अवस्थी@देवभोग। आज के परिवेश में हर एक समाज धर्मांतरण जैसे समस्या का शिकार हो रहा है। ऐसे में धर्मांतरण जैसे समाज में फैल रहे कुरीतियों को रोकने के लिए प्रदेश के साहू समाज के द्वारा देवभोग के पावन धरा पर रैली निकालकर सभा के माध्यम से समाज में फैल रहे इस कुरीतियों को रोकने का मुहिम साहू समाज के द्वारा किया जा रहा हैं। व एक अच्छा पहल भी किया जा रहा है ताकि कोई भी समाज के व्यक्ति धर्मांतरण का शिकार ना हो पाए।
इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के साहू समाज के पदाधिकारियों व समाज के प्रमुख व्यक्तियों व उनकी पूरी समाज ने देवभोग के पावन धरा में दस्तक देकर क्षेत्रवासियों से संपर्क साध कर उन्हें धर्म के प्रति जागरूक करने का एक अच्छा पहल किया गया।


देवभोग क्षेत्रवासियों को साहू समाज के प्रति प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल राम साहू के प्रमुख वाचन को साहू समाज के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रत्येक समाज मैं फैले धर्मांतरण जैसे कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। और लोगों में जन जागरण लाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा। और इनका यह मुख्य उद्देश्य 10 बिंदु पर आधारित है। इसकी सफल शुरुआत छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ स्थल प्रयागराज राजिम से होते हुए पुरे छत्तीसगढ़ के हर जिले हर तहसील तक यह जन जागरण लाने का महाअभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम की सर्वप्रथम शुरुवात उनके आराध्य देवी भक्ति माता का पूजा अर्चना कर की गई। तत्पश्चात रैली निकाल कर क्षेत्रवासियों को साहू समाज के द्वारा संबोधित किया गया कि जिस सनातन धर्म में हमारा जन्म हुआ है उसके प्रति हमें निष्ठावान रहना चाहिए। साहू समाज की इस पहल की सराहना करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में हिंदू धर्म के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए धर्म रक्षा का संकल्प लिया उक्त अवसर पर साहू समाज के अखिल भारतीय तैलिक सभा के युवा अध्यक्ष संदीप साहू, सनत बंसी साहू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू , हनुमान साहू, हलदर साहू, रामेश्वर साहू, होरी लाल साहू, लखन साहू ,श्रीमती भूमिका साहू ,यशवंत साहू सहित साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *