छत्तीसगढ़िया पारम्परिक खेल को प्रोत्साहन देकर भूपेश बघेल ने छतीसगढ़ का मान बढ़ाया –भूपेंद्र कश्यप

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन नगर पंचायत पाटन एवं राजीव गाँधी युवा मितान क्लब पाटन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ल,के विशेष अतिथि पार्षद लीलाधर वर्मा, अर्पिता आभाष दुबे, मनीष देवांगन, अशोक ठाकुर थे।
छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र की पूजा अर्चना पश्चात् खेल प्रारम्भ हुआ। प्रतियोगिता में 14 प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेल का आयोजन हुआ। पारम्परिक खेल का दर्शकों ने काफ़ी लुफ्त उठाया।
मुख्य अतिथि भूपेन्द्र कश्यप ने कहा कि हमारे मुखिया भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये कार्य किया है, लुप्त हो रहे हमारे पारम्परिक खेल को पुनः आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना सराहनीय प्रयास है जो सफल भी हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, नगर पंचायत क्षेत्र के सभी शिक्षक गण, क्रीडाशिक्षक, मोहन देवांगन, सन्दीप कश्यप, उपयंत्री थानेश्वर वर्मा, जयंत शर्मा, शैलेश मिश्रा, योगेश भोई, जलज सावर्नी, हेमंत बघेल, चंद्रशेखर देवांगन सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *