छुरा ****मामला छुरा क्षेत्र का है जहां दिनांक 10.10.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गणेशदास मानिकपुरी द्वारा अपने घर संजयनगर छुरा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस कप्तान श्री अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी गणेशदास मानिकपुरी के घर में विधिवत् रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
-:: गिरफ्तार आरोपी ::
गणेशदास मानिकपुरी पिता फुलदास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष संजयनगर छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद छ०ग०
