लोकेश्वर सिन्हा की रिपोर्ट,
मामला गरियाबंद जिले से महज ही 15 किलोमीटर दूर ग्राम जोबा के पास एक स्कूल वैन में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। आग (Fire) इतनी भयानक थी कि, देखते ही देखते वैन (Van) में पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
वही मिली जानकारी के अनुसार यह वेन आस पास के गाँव के बच्चो को इकट्ठा कर के आगे से आने वाली बड़ी स्कूल बस में इन बच्चों को बैठा दिया जाता है।
वही ड्राइवर बच्चों को बस में बैठा कर स्कूल छोड़ने के बाद वेन को जोबा के बस स्टेड में खड़ा छोड़ा कर गरियाबंद आया हुआ था, आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक ये स्कूल वैन जिला मुख्यालय में संचालित श्रद्धा पब्लिक स्कूल में चलती थी। गनीमत रही कि, वैन में आग उस वक्त लगी जब वो बच्चों को उतारकर स्कूल बस में सशिफ्ट कर चुका था।
