शरदोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया।


पाटन–/-महामाया पारा में शरद पूर्णिमा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुवा। जिसमे मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ रामलाल पेंड रिया ने कहा कि यह हमारी परंपरा रही है जिसे हम प्रतिवर्षानुसार बच्चो के सांस्कृतिक कार्यकम व खेल कूद के द्वारा सम्पन्न करते आ रहे हैं।आगे कहा कि रोड चौड़ी में यह संस्कार शाला का आधा हिस्सा चपेट में आ रहा। जिससे दोनों स्कूलों को एक साथ संचालित करने में परेशानी आ रही। जिसे देखते हुवे मिडिल स्कूल नवनिर्मित भवन पुरैना डबरी में संचालित की जाएगी। साथ ही प्रायमरी स्कूल, संस्कार शाला में ही नियमित रूप से लगेगी।।
कार्यक्रम में संस्कार शाला के बच्चो ने सांस्कृतिक लोक नृत्यों से सबका मन मोह लिया।जिसमे प्रमुख रूप से बारामासी गीत, राउत नाचा, सुवा नृत्य के साथ जयगंगान, और छतीसगढ़ी गाना बहुत ही सराहा गया। जयगंगान गीत आज कल के परिवेश में बच्चा चोरी जागरूकता अभियान के तहत प्रहसन खूब सराहा गया। जिसमें मुख्यरूप से सुमन ठाकुर, ममता प्राची रेणुका भावना योगिता समिकच्छा , नीरज छोटू, नोगेश आदि बच्चो ने इस कार्यकम में सबका मनमोह लिया।
अंत मे विनय पटेल ने शारद पूर्णिमा की सबको बधाई देते हुवे कहा की शरदपूर्णिमा को रास पूर्णिमा क्यों कहा जाता हैJ,,,शरद पूर्णिमा को कोजागर पूर्णिमा क्यों कहा जाता है ।इसको भी अच्छे ढंग से समझाया इसके पश्चात पौराणिक मान्यता अनुसार खुले आंगन में खीर 16 कला सम्पूर्ण चंद्रमा की ओस मय अमृत बनाकर सबको प्रसाद स्वरूप बांटा गया ।
कार्यकम को विनय पटेल ने बड़े ही सुंदर ढंग से संचालित किया गया। आभार प्रदर्शन गजेंद्र पटेल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *