ग्राम भन्सुली(के )में राजीव युवा मितान क्लब व ग्राम पंचायत के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ सरकार के आव्हान पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया।

पाटन— छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के अंर्तगत कबड्डी, खो खो, बाटी,भौरा,फुगड़ी,बिल्लस, पिट्ठूल,गिल्ली डंडा,रस्साकसी,दौड़,लंबी कूद आदि पारंपरिक खेलो में महिलाओं,बच्चो व बुजुर्गो ने भाग लिया।ग्रामीणजन मुख्यमंत्री का आभार माना की आज के इस युग में जब बच्चे मोबाइल, ऑनलाइन गेम व आधुनिक खेल कूद में व्यस्त होकर अपने पारंपरिक खेल को भूल चुके है उन्हे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो के मुख्य धारा से जोड़ने का पहल किया।*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्अशोक साहू जिला पंचायत अध्यक्ष ,कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री मति तुलसी डहरियासरपंच ग्रा पंचायत भन्सुली,विशेष अतिथि श्रीकमलेश साहू उपसरपंच,व महेश साहू ग्राम प्रमुख ,किशोर साहू सेवा सह अध्यक्ष डॉ के के साहू सेक्टर प्रभारी ,प्रचार्य सिन्हा सर ,यादव सर,टंडन सर,ठाकुर सर थे।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी,व राज्यगीत अरपा पैरी के धार के साथ छायाचित्र में पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सम्मिलित खेल गिल्ली डंडा ग्राउंड में रिबन काटकर प्रारंभ किया गया। इस खेल आयोजन में ग्रामीणजन पूरे हरसोल्लास से भाग लिए

इस अवसर पर ग्राम के महिला स्व सहायता समूह ,मतानिन योगेश्वरी साहू, गोमती साहू,ओंकार देवांगन, सुंदर साहू यसवंत साहू,देवकी साहू,पार्वती साहू, ,राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यगण,पंचायत स्टाफ,शासकीय हाई एवम मिडिल स्कूल के स्टाफ,प्राथमिक शाला के स्टाफ,स्वामी आत्मानंद स्कूल के स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *