रायपुर —पीपल नीम तुलसी अभियान के द्वारा आज गंगा पथ पर 12वीं चरण पौधारोपण अभियान तहत आदमखोर राष्ट्रीय पशु बाघ वी टी आर के आदेश पर मारे गए राष्ट्रीय पशु बाघ की स्मृति में नीम पौधारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बाघ पिछले मई माह से ही जंगल से बाहर निकल कर , उस क्षेत्र के लोगों भयभीत कर रखा था। अक्टूबर माह में बाघ मारने का आदेश निर्गत किया गया जबकि वन विभाग पहले सचेत होती आगे 9 लोगों की जान नहीं जाती । वन विभाग के द्वारा ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश कर के भी बाघ को पूर्व में ही पकड़ा जा सकता था। आज विकास के नाम पर जंगल उजाडकर क्षेत्रफल कम की जा रही है। जंगल के पशु पक्षी कहां जाएंगे सभी प्राणी समाज के अंग है। डॉ नरेश प्रसाद प्रियदर्शी ने कहा कि जंगल खत्म हो रही है और जंगली जानवर मजबूरी में जंगल से बाहर निकल रहे हैं और हिंसक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं इसके लिए जिम्मेदार हम सभी मानव ही है। इस अभियान में उत्प्रेरक राजेश प्रसाद,प्रबोध पटेल, सुधाकर कुमार , सुनील मिश्रा, ऋषभ कश्यप ,सनोज कुमार,मो आरिफ अंसारी ने अपना योगदान दिया।
डाॅ धर्मेन्द्र कुमार
संस्थापक सह अध्यक्ष
पीपल नीम तुलसी अभियान
9431496840
