उतई।नगर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली समूह की महिलाओं द्वारा इस बार भी गोबर से दिए बना रही है।नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहैल कुमार ने बताया की उतई के डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सफाई मित्र महिला समूह के द्वारा पिछले दो वर्षो से गोबर के दिए बनाए गए जिसमे दो वर्षो में लगभग 7000 दिया बिक्री किया गया था , उसी के भाती इस वर्ष 5000 दिया रंग रोगन कर बिक्री करने का लक्ष्य रखा गया है ।
इस वर्ष भी गोबर से दिए का निर्माण किया जा रहा है । गोबर से बनाए गए दिए को प्राप्त करने हेतु नगर पंचायत उतई कार्यालय से संपर्क कर सकते है ।
