* छुरा** शनिवार को छुरा ब्लाक के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत रूवाड के आश्रित ग्राम लादाबाहरा में आयोजित दशहरा एवं शरद पूर्णिमा अमृत महोत्सव के अवसर पर रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आर के राक स्टार रूकू- सुना सम्बलपुरी आर्केस्ट्रा जिला बलागीर बेलपडा उड़ीसा का कार्यक्रम रखा गया था जिसे सुनने एवं देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े । जिसमें मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी नोहर धुव अध्यक्षता विक्की ठाकुर उपसरपंच रूवाड,विशेष अतिथि श्रीमती तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष छुरा,विशिष्ट अतिथि श्रीमती कामिनी नेताम सरपंच कुडेरादादर,श्रीमती खेलन बाई अग्रवाल उप सरपंच कुडेरादादर,बालकराम मरकाम ,भुवेन मरकाम , बिसाहू राम नेताम ग्राम पटेल , अतरू राम भुजिया , लीला धर ठाकुर रुवाड ,परस राम भुजिया ,धनसिग मरकाम , ग्वाल सिंह सोरी , तिहार सिंह कमार ,डगेश्वर ओटी ,भारत सिंह मरकाम रहे । जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी धु्व ने नवयुवक मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि कहा कि इस छोटे से गांव में इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन करना काफी सराहनीय है । और एकता का परिचायक है इस प्रकार गांव में एकता रहने से बड़े से बड़े कार्य करने में कठिनाई नहीं होती । आप लोगों का स्नेह प्यार मुझ पर रहा , मुझे जिला पंचायत की कुर्सी पर बिठाए इसके लिए मैं आप सबको धन्यवाद देती हूं ।और आप लोगों का स्नेह प्यार मुझे इतने रात्रि को भी खींच कर ले आए हैं ।आप लोग मुझे बुलाए सम्मान दिए इसके लिए मैं आप सबका आभारी हूं । कार्यक्रम में बिगेन्द ठाकुर सरपंच रसेला , परमेश्वर यादव उपसरपंच रसेला , जगदीश यादव रसेला , दयाराम नागेश मुढीपानी , नरेश्वर यादव शिक्षक , देवलाल यादव शिक्षक , नोहर सिंह धुव , केशव यादव , बिरेंद्र धुव , नोहर अग्रवाल , केजूराम धुव कुडेरादादर , भारी संख्या में आस पास के और उड़ीसा से भी ग्रामीण जन महिलाएं पुरुष हजारों की संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन यादराम साहू शिक्षक ने किया ।
दशहरा एवं शरद पूर्णिमा अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य
