- प्रतिभागियों में दिख रहा खासा उत्साह
विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी । नगरपालिका परिषद कुम्हारी के अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 के खेलों का शुभारंभ दिनांक 07.10.2022 को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल कुम्हारी में नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के.रवि कुमार, मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा, महेश सोनकर, पार्षद वार्ड क्रं. 2.के कर कमलों से किया गया । इस अवसर पर किशोर सोनकर, श्रीमती रीना साहू, नगर पालिका के हरि किशन पावरिया एवं राकेश साहू उपस्थित थे ।

सर्वप्रथम नगरीय निकाय क्षेत्र से आई हुई महिला प्रतिभागियों द्वारा रस्साकसी खेल, पिट्ठुल एवं गिल्ली डंडा खेल से शुभारंभ किया गया । 18 वर्ष से कम आयु वाले पुरुष एवं महिलाओं के कबड्डी, खो – खो, त्रिपद दौड़, रस्साकसी जैसे दलीय खेलों का एवं एकल खेल 100 मीटर दौड़ पिट्ठूल, गिल्ली डंडा एवं बांटी का संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबला पूर्ण हुआ । इन खेलों में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा निर्णायक के रूप में अपना सक्रिय योगदान दिया जा रहा है ।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों को नगरीय निकाय क्षेत्र में प्रोत्साहन देने एवं प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलो के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022 – 23 का आयोजन किया जा रहा है । इस हेतु नगर पालिका परिषद कुम्हारी में दिनांक 06.10.2022 से ही पंजीयन प्रारंभ किया गया था जिसमें नगर के युवाओं,के साथ महिलाएँ, पुरुषों द्वारा उत्साहपूर्वक पंजीयन कराया जा रहा है । छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का समापन दिनांक 11.10.2022 को समन होगा । आयोजन में नगरपालिका परिषद कर्मचारी कैलाश देवदास, उमाशंकर शुक्ला, सिद्धान्त सिन्हा, सतीश यादव एवं टिकेन्द्र पटेल द्वारा मैदान व्यवस्था की देख रेख तत्परता पूर्वक की जा रही है ।

