शादी की झांसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अभनपुर. नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गोबरा नवापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम कुर्रा निवासी रोहित पिता सनत नागरची (23) डेढ़ वर्ष पूर्व धमतरी में रहकर एक कपड़ा दुकान में काम करता था। इस दौरान दुकान में ही काम करने वाली 15 वर्षीय बालिका से उसकी जान-पहचान हो गई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया।

4 जून 2019 को आरोपी ने नाबालिग को शादी करने का झांसा देते हुए अपने साथ भगाकर ग्राम कुर्रा स्थित अपने घर ले गया और बिना विवाह किए उसे रखकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहा। इस दौरान नाबालिग 2 माह की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद रोहित विवाह करने से मुकर गया। इसके बाद नाबालिग धमतरी स्थित अपने घर चली गई और परिजनों को दुष्कर्म होने के बाद गर्भवती होने की जानकारी दी। शनिवार को सुबह नाबालिग की मां उसे अपने साथ लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *