सेलूद। अंचल के सभी गावों में इन दिनों छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम है। बच्चे और बड़े उत्साह से इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को ग्राम अचानकपूर में ओलंपिक खेलों को लेकर बढ़िया माहौल बना हुआ था और बच्चे,महिलाएं और युवाओं ने छत्तीसगढ़िया खेलों में बढ़चढ़कर खेल में अपनी भागीदार दी। खेल के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा आज हम पुरानी पीढ़ी के लोगों को भी अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं। बचपन मे खेल के बाद बहुत दिनों बाद इस तरह के आयोजन के बाद कई लोगों ने हम लोग खेल के नियमों को भूल चुके थे। इस आयोजन से हमारी यादें तरोताजा हो गई।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 14 पारम्परिक खेल गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से तिजउ राम हिरवानी,सरपंच हेमंत ठाकुर,किशन हिरवानी,देवा मानिकपुरी,कल्याणी बंजारे,विनोद साहू,खेमलता साहू,कृष्णा साहू, ऋषि सार्वा, मोरध्वज साहू,चंपा साहू,खेमीन यादव,दीपा निर्मल,डिकेश्वर साहू,आशीष यादव,कमलू साहू,हमीत साहू,गुलशन साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
