मछुवारों के स्वास्थ्य ,चिकित्सा के लिये मछली पालन विभाग के सहयोग से टेलीमेडिसिन सेवा प्रारम्भ,,

रायपुर—शासन द्वारा मछुवारों के स्वास्थ्य तथा चिकित्सा के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) रायपुर के विशेषज्ञों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन तथा मछली पालन विभाग के सहयोग से टेलीमेडिसीन सेवाएं आरम्भ की गई हैं। इस योजना से मछुवारा वर्ग को अवगत कराने आज दिनांक 7 अक्टूबर को जनपद पंचायत पाटन के सभागार में मछली कल्याण बोर्ड के सदस्य देव कुमार निषाद, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, मुकेश कोठारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन , मत्स्य पालन अधिकारी अशोक कनेरिया की उपस्थिति में जानकारी दी गईं।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ आशीष शर्मा बीएमओ पाटन, लक्ष्मी नारायण तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से डॉ अरविंद कुमार भारतीय, डॉ अनिल कुमार साहू एवं नीलेश साहू ने इस योजना की विस्तार से जानकारी दी । जानकारी मिलते ही एक मछुवारा को aiims से टेलीकन्सल्टेशन का लाभ भी मिला। सीएचसी पाटन के टेलीहब से डॉ नवीन तिवारी ने aiims के विशेषज्ञों से कनेक्ट कर प्रेमशंकर को विशेषज्ञ से टेलेपरामर्श कराया। श्री प्रेमशंकर ने छत्तीसगढ़ शासन, aiims प्रबंधन एवं मत्स्य पालन विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।
वर्तमान में राज्य के 5 अस्पतालों से मछुवारा वर्ग के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर से निःशुल्क टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *