गरीबो के चांवल का अफरा तफरी करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार, जप्त चांवल की 76320 रुपये

भिलाई. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों में गरीबो को वितरण करने के लिए दिए जा रहे चांवल का अफरा तफरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय  कुमार जैन से 61 बोरी पीडीएस का चांवल कीमत 76320 रुपये की जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन पहिया वाहन अल्फा क्रमांक CG07BT 6151 में रखे कुल 20 नग एवं दुकान में।रखे 41 नग प्लास्टिक के बोरी में भरे चावल को अपराधी के खिलाफ अपराध धारा 3,7 आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *