कोरोना एवं पीलिया की रोकथाम एवं नियंत्रण में मितानिनो की अहम भूमिका, निगम की टीम के साथ मिलकर करेंगी सहयोग

भिलाई नगर. नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में कोरोना वायरस एवं पीलिया के रोकथाम हेतु निगम प्रशासन हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सभी वार्डों में निगम कर्मी घर घर जाकर क्लोरीन टैबलेट बांट रहे है तथा आमजन को शुद्ध या उबला हुआ पानी पीने की सलाह दे रहे है। जोन कं. 01, 02 एवं 04 के जोन आयुक्त ने अपने अपने क्षेत्र के मितानीनों की बैठक लेकर पीलिया बीमारी से आमजन को बचाने योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर चर्चा किए इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। निगम के स्वास्थ्य विभाग व अभियंताओं के साथ मितानीनों का वाटसअप ग्रुप बनाया जा रहा है ताकि पेयजल में दिक्कत होने या किसी व्यक्ति को पीलिया संक्रमण लक्षण होने होने पर तत्काल विस्तृत जानकारी दी जा सके। निगम पाइपलाइन का संधारण, बोरिंग, पावर पंप, पेयजल की जांच, क्लोरीन टैबलेट का वितरण करने के कार्य में लगातार जुटा हुआ है। सभी मितानीनों की बैठक आयोजित की गई जिसमें जलजनित बीमारी पीलिया से बचाव के कार्य में मितानीन भी अपनी भूमिका निभांएगे! मितानीनों को पीलिया के लक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। मितानीनों को वाटसअप ग्रुप बनाया जा रहा है जिसमें वे कहीं भी पेयजल से संबंधित जानकारी व किसी व्यक्ति को पीलिया सकंम्रित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल विस्तृत जानकारी ग्रुप के माध्यम से भेजेंगे ताकि शीघ्रता से अग्रिम कार्यवाही की जा सके। भिलाई निगम क्षेत्र में विगत माह से क्लोरीन टैबलेट घर-घर बांटे जा रहे है जिसका मितानीनें जानकारी एकत्रित करेंगी और वितरण में छूटे हुए घरों में तत्काल क्लोरीन टेबलेट वितरण करेंगी इसके लिए इन्हें क्लोरीन टेबलेट प्रदान किया गया। भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत अब तक 308384 नग क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया जा चुका है इसके साथ ही प्रतिदिन पानी की शुद्धता की जांच की जा रही है। विभिन्न जल स्रोत जैसे कुआं, बोर, टंकी, हस्त पंप आदि के पानी का सैंपल जोन द्वारा लेकर 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के लैब में भेजकर परीक्षण किया जा रहा है। क्लोरीन टेबलेट के उपयोग की जानकारी बांटे जाने वाले सभी घरों में देने मितानिनो को कहा गया। पीलिया के संभावित मरीज पाए जाने पर तत्काल निकटम स्वास्थ्य केन्द्र से उपचार करवाने के लिए प्रेरित करने कहा गया। बता दें कि क्षेत्रों में मितानिन सक्रियता से कार्य करती है और घर-घर से इनका अच्छा संपर्क होता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *