शिक्षक ने अपने विद्यालय के 60 वर्ष पूर्ण होने पर किया रक्त दान,,


शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा के शिक्षक खिलेंद्र साहू ने अपने विद्यालय के 60वर्ष पूर्ण होने पर सूर्या माल भिलाई में आयोजित रक्तदान शिविर अपना रक्तदान किया।
शिक्षक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय मे रक्तदान को लेकर , लोगो के मन मे बहुत सारी भ्रांतियां रहती है,उसे दूर करने के लिए ही रक्तदान किया जा रहा ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर किसी का जीवन बचा सके। शिक्षक ने बताया कि उस दौर के शाला प्रबन्धन व विकास समिति के प्रथम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन से दानवीर भामाशाह पुरस्कार से अलंकृत दाऊ रामचन्द्र साहू एवं पदाधिकारियो ,ग्रामवासियो के प्रयास से ही माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा की 2 अक्टूबर 1962 की स्थापना हुई थी।उस समय भनसुली,खर्रा ,बोरिद,बरबसपुर के विद्यार्थी भी तेलीगुंडरा पढ़ने के लिए आते है।
दाऊ जी एवं उसके साथियों की शिक्षा के प्रति दूरदर्शिता के कारण ही आज तेलीगुंडरा आदर्श ग्राम के रूप में जाना जाता है।
विद्यालय परिवार इस वर्ष को हीरक जयंती के रूप में मना रहा है व चौदह अक्टूबर को विद्यालय में हीरक जयंती का आयोजन भी किया जाना है।
विद्यालय के प्रधानपाठक एम.एल.वर्मा,सहयोगी शिक्षक लेखराम वर्मा ,उर्वशी देशमुख,जैनेन्द्र गंजीर संकुल समन्वयक ,सरंक्षक दिनेश साहू जनपद सदस्य,चित्रसेन साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन व विकास समिति शा.पू.मा.शाला तेलीगुंडरा,मनीष पटेल सरपंच,वीरेंद्र साहू,भाऊ राम यादव,प्रेम साहू ,उत्तम साहू ,अभिषेक साहू व रेड ड्राप के संयोजक सूरज साहू ,प्रशान्त साहू, कन्हैया साहू ।सभी ने रक्तदान के लिए शिक्षक की सराहना करते हुए, बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *