पाटन | शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन के गणित विभाग के द्वारा महाविद्यालय के सभी स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं हेतु कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य- छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, व्यापम, रेलवे और बैंकिंग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रारूप और तैयारी पर चर्चा करना था | कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीएस छाबड़ा ने वर्कशॉप को छात्र उपयोगी बताया | आपने महाविद्यालय के स्तर पर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु नियमित कक्षाएं आयोजित करने पर भी बल दिया | कार्यक्रम में स्मृति नगर भिलाई के तेजस अकादमी के विशेषज्ञ श्री विकास सिंह ने छात्रों को जानकारी प्रदान की | आपने छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया | इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोगी तथा कैरियर मार्गदर्शन सेल के संयोजक प्रो प्रवीण जैन, डॉ आरके वर्मा (विभागाध्यक्ष गणित), श्री जैनेंद्र श्रीवास और तकनीकी सहयोगी रमनलाल सिन्हा के अलावा लगभग 120 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे | आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आर के वर्मा ने किया |
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न
