कन्या पूजन से दुख,दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख समृद्धि आती है

पाटन। नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के द्वारा पंचमी, छठ एवं सप्तमी तिथि पर कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में भाजपा मध्य मंडल पाटन के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प द्वारा कन्या पूजन व भोज का कार्यक्रम पाटन में किया गया l
संयोजिका रानी बंछोर ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कहा कि सनातन संस्कृति में कन्या पूजन का विधान राष्ट्र व विश्व की मंगल कामना के लिए है. कन्या पूजन से मां भगवती प्रसन्न होकर सर्वे भवन्तु सुखिन: का वरदान देती हैं l कन्या पूजन हमारी प्राचीन परंपरा है, जो मातृशक्ति के सम्मान तथा आदर के लिए सभी को प्रेरित करती है l

सह संयोजिका निशा सोनी ने बताया कि पूजन करके साक्षात भगवती की कृपा पा सकते हैं। कन्या पूजन नवरात्रि पर्व के किसी भी दिन या कभी भी कर सकते हैं। लेकिन अष्टमी और नवमी के तिथि को श्रेष्ठ माना गया है l

सह संयोजिका श्रीमति चाँदनी ने कहा कि नौ रूपों का ध्यान करके 9 कन्या और दो लंगूर को बुलाया जाता है. कन्या पूजन से दुख -दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख समृद्धि आती है. कन्या पूजन पष्ठी, सप्तमी, अष्टमी या नवमी में से किसी भी दिन किया जा सकता है. पूजा में बुलाई जाने वाली कन्या की उम्र 2 से 10 साल के बीच होनी चाहिए. कन्या के पैर धोकर उन्हें साफ स्थान पर बैठाएं और माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर चुनरी उढ़ाएं. आरती उतारने के बाद उन्हें भोजन कराएं. कन्याओं को हलवा-पूड़ी और चने का भोग लगाया जाता है. इसके साथ ही आप उनकी पसंद के अनुसार खीर, मिठाई और फल का भोग भी लगा सकते हैं. इसके बाद उनके पैर छूकर आशर्वाद लें और दक्षिणा देकर विदा करें तो निश्चित रूप से फल प्राप्ति होती है l

इस अवसर पर श्रीमति रानी बंछोर संयोजिका भाजपा मध्यमण्डल पाटन बेटा बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प, श्रीमती निशा सोनी, श्रीमति चांदनी साहू सह संयोजिका द्वय भाजपा मध्यमण्डल पाटन, दामोदर चक्रधारी पूर्व पार्षद सपत्नीक सहित दर्शनार्थी उपस्थित होकर पूजा अर्चना किये l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *