अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का हुआ सम्मान, जरूरतमंद बुजुर्गों को सहारा के लिए दी गई छड़ी, सीनियर सिटीजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे शामिल

भिलाई नगर/ प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महापौर नीरज पाल की पहल पर नगर निगम भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य मीरा बंजारे एवं चंद्रशेखर गवई विशेष रूप से मौजूद रहे। आज सभागार में बड़ी संख्या में बुजुर्गों को सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था। अलग-अलग क्षेत्रों से वृद्धजन निगम पहुंचे थे। कुष्ठ बस्ती, स्लम बस्ती, निगम के बुजुर्ग कर्मचारी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वृद्धों का सम्मान आज नगर पालिक निगम भिलाई में किया गया। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान का आयोजन करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में निगम के सभागार में पुरुष बुजुर्गों को अंग वस्त्र, शॉल, श्रीफल एवं छड़ी तथा महिलाओं को शॉल, श्रीफल एवं छड़ी देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही बुजुर्गों के बीच खेल का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। वृद्ध जनों ने अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने कहा कि बुजुर्ग होने का एहसास शारीरिक परिवर्तन के साथ देखने को मिलता है, यदि मन और मानसिकता दोनों युवाओं जैसा रखने का प्रयास करें तो बुजुर्ग पन का एहसास अपने आप खत्म हो जाता है। बुजुर्गों ने हंसी ठिठोली के साथ कविता पाठ भी किया और पुराने दिनों को भी उन्होंने याद कर अपने मन को तरोताजा किया। पहली बार निगम के बुजुर्ग कर्मचारियों का भी सम्मान वृद्धजन दिवस के अवसर पर हुआ। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के अवसर पर उपायुक्त रमाकांत साहू, अजय शुक्ला, रीता चतुर्वेदी, राजेश पालवे, रिटायर्ड स्थापना शाखा अधीक्षक तुलसी वृंदा देवांगन आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *