पाटन—छतीसगढ़ राज्य स्तरीय 154 वी गांधी जयंती समारोह का आयोजन 2 अक्टूबर को ग्राम तेलीगुंडरा के सांस्कृतिक कला मंच में किया गया है
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी,सफाई अभियान गौ माता को खचडी खिलाई जाएगी 10 बजे दीप प्रज्ववलन के बाद विष्णु सहस्त्र नाम का जाप के बाद गांधी जी को श्रधांजलि ,दोपहर में अतिथियों के द्वारा उद्बोधन के पश्चात निबन्ध लेखन प्रतियोगिता,कुष्ट रोग शिविर के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है
प्रथम सत्र के मुख्यातिथि सेवाग्राम वर्धा के अध्यक्ष चंदन पाल होंगे, अध्यक्षता छग सर्वोदय मण्डल के अध्यक्ष के.एल.शांडिल्य करेंगे अतिविशिष्ट दुर्ग सांसद विजय बघेल, कुर्मी समाज के पूर्व अध्यक्ष सीताराम वर्मा रहेंगे विशेष अतिथि कुर्मी समाज के राज प्रधान मेहतर वर्मा रहेंगे
दूसरे सत्र के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा होंगे,अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू करेंगे, अतिविशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम होंगी इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य दुर्ग मोरध्वज साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, रुकमणी साहू कृष्ण कांत साहू, जनपद सदस्य रमन टिकरिहा, जोगेश्वरी साहू, बोरेन्दा सरपंच कमलेश वर्मा ,विष्णु प्रसाद ताम्रकार की उपस्थिति होगी आयोजन समिति के महामंत्री वीरेंद्र साहू ने बताया कि दुर्ग जिले का पदयात्रा 1 अक्टूबर को ग्राम तेलीगुंडरा में समापन होगा जँहा पर वृद्ध जनों का सम्मान एवं गोष्टी का आयोजन होगा
राज्य स्तरीय गांधी जयंती का आयोजन ग्राम तेलीगुंडरा में ,जिला सर्वोदय मण्डल का आयोजन
