छुरा..- ग्राम पंचायत करचाली में नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री मती केशरी नोहर धुव, अध्यक्षता श्रीमती केशरी नेताम सरपंच रानीपरतेवा,विशेष अतिथि विक्रम कंवर सरपंच करचाली,श्री गंगा राम नेताम,बुधारु राम साहू ,पुन्नीबाई यादव पंच,गोमती बाई पंच , ममता साहू ,हेमीन बाई ,मानसिग निषाद पंच रहे।मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि ये हमारे गांवों की परंपरा रही है कि नवरात्रि पर्व में दुर्गा पूजा एवं दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित करते हैं।और गांव के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं ।इस प्रकार धार्मिक कार्यों में नवयुवको को आगे आना चाहिए जिससे गांव में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहती है। कार्यक्रम में नवयुवक समिति के सदस्य डोमन निषाद,खोमन साहू, धनेश धुव,भूषण साहू,गणेश निषाद,भोलाराम यादव,लिलेश निषाद,घनश्याम साहू,तोरण निषाद,रामकुमार निषाद समस्त नवयुवक समिति एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे ।

