प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंद साहू तहसील साहू संघ सहसपुर लोहरा के शपथ ग्रहण मे हुये शामिल

कवर्धा। जिले के तहसील साहू संघ सहसपुर लोहारा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्यतिथि सियाराम राम साहू(कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंघ ),अध्यक्षता अशोक साहू(पूर्व विधायक कवर्धा ),मार्गदर्शक शीतल साहू(अध्यक्ष जिला साहू संघ कबीरधाम ), विशेष अतिथि खिलावन साहू(उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ), लखन साहू(महामंत्री प्रदेश साहू संघ ), श्रीमति शीलू साहू(संयोजिका प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ), आनंद साहू (संयोजक युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ), घनश्याम साहू(वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ), टुमन साहू (संगठन सचिव प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ) सहित अन्य थे।

इस मौके पर चोवा साहू संयोजक जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक आनंद साहू ने समाज मे युवाओं को अधिक से अधिक समाज के गतिविधि से जोड़ने के लिये प्रेरित किया और समाज के व्यक्तियों को एकता के सूत्र मे पिरो कर रखने का संदेश दिया साथ ही 2 अक्टूबर को प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू और पुरे सामाजिक पदाधिकारी के मार्गदर्शन मे सामाजिक समरस्ता को लेकर पदयात्रा भक्तिन माता राजिम से शुभारम्भ किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक युवा प्रकोष्ठ के समस्त युवा भाइयों को सम्मलित होने का अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *