भिलाई में आस्था का केंद्र बनेगा सुपेला का शीतला तालाब निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे क्रेडा सदस्य विजय साहू

भिलाई । भिलाई निगम के वार्ड-16 में स्थित सुपेला रावण भाठा स्थित शीतला माता की चरणों में बना शीतला तालाब का स्वरूप शीघ्र ही बदलेगा। तालाब का जल माता शीतला के चरणों में अर्पित करने के साथ ही हर समाज के लोग सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन इसी तालाब पर करते रहे हैं। परंतु विगत लंबे समय से शासन-प्रशासन की उपेक्षा के चलते यह तालाब अपने वजूद खोने की कगार पर पहुंच गया था। वहीं वार्ड में स्थित शीतला तालाब जहां तमाम सामाजिक आयोजन के साथ-साथ लोगों का आस्था का केंद्र है। वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य केशव चौबे ने बताया कि पूर्व में घोषित 80 लाख रुपए का कार्य अंतिम चरण में है परंतु अभी भी तालाब में पचरीकरण का कार्य बचा है एवं तालाब में पेवर ब्लाक और तालाब के चारों ओर हाई मास्क लाईट लगाना है अत: उन्होंने 50 लाख रुपए और स्वीकृति दिलाने की मांग विजय साहू से की है।
इसको लेकर क्रेडा सदस्य विजय साहूू ने प्रमुखता से शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। प्रशासन की ओर से तालाब का सौंदर्याीकरण करने के लिए 80 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। यहां चल रहे निर्माण कार्यों का शुक्रवार को जायजा लेने पहुंचे क्रेडा सदस्य विजय साहू।
श्री साहू ने केशव चौबे को आश्वस्त किया है कि इस संबंध में महापौर नीरज पाल से चर्चा कर राशि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि शीतला तालाब को भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को शीतला माता के दर्शन के साथ-साथ बगीचा एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त हो सके। इस कार्य के लिए किसी भी प्रकार की राशि की कमी नहीं आनेे देंगे।
विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद माता शीतला के दर्शन कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर केशव चौबे, धर्मराज शर्मा, दुर्गेश ताम्रकार, गोविंद कोसले, बंटू शर्मा, ललित पाल सहित वार्ड के लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *