एबीवीपी ने कुलपति से भेंट कर रिजल्ट के संबंध में की चर्चा, अंतिम वर्ष के लिए पुनर्मूल्यांकन का पोर्टल खोलने की मांग

विकास अंभोरे कांकेर से,,,,

कांकेर—अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांकेर के जिला संयोजक योगेश साहू ने शहीद महेन्द्र कर्मा विश्विद्यालय बस्तर जगदलपुर के कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव से भेंट कर इस वर्ष आये रिजल्ट के संबंध में चर्चा की व अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन का पोर्टल खोलने की मांग की। एबीवीपी के जिला संयोजक योगेश साहू ने बताया की बीएससी, बीए, बीकॉम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम विगत दिनों पहले आये हैं। जिसमें रिजल्ट घोषित होने के पश्चात कई छात्रों को पूरक व अनुपस्थित जैसी समस्या का सामना करना पड़ा, जबकि इस वर्ष परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुए हैं। परीक्षा के रिजल्ट आने के पश्चात पुनर्मूल्यांकन के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना अलग से विश्वविद्यालय द्वारा नहीं आयी जिसके चलते छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई और अधिकांश छात्र पुनर्मूल्यांकन के फॉर्म डालने से वंचित हो गये। जिसको लेकर के विद्यार्थी परिषद ने आज शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के कुलपति से भेंट कर ज्ञापन सौंपा और मांग कि, की तत्काल अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन का पोर्टल खोला जाये। जिससे उनके रिजल्ट में सुधार हो और अपने आगे की कक्षा में प्रवेश ले सकें। कुलपति ने आश्वासन दिया कि जल्द अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन के पोर्टल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर में छात्रों को कोई समस्या न हो उसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *