उतई ।नगर कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक नगर कमेटी कार्यालय में संपन्न हुई। सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह सैनी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।तत्पश्चात बैठक शुरुआत हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि सर्वप्रथम नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर में भारत जोड़ो यात्रा नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से शुरू होगी जो बाजार चौक से होते हुए सद्भावना चौक कालिका ट्रस्ट हथखोज पारा गायत्री मंदिर बंजारी मंदिर नयापारा होते हुए गांधी चौक में पहुंचकर समाप्त होगी महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांधी जयंती मनाया जाएगा। साथ ही साथ वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा बैठक के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भीषम हिरवानी संजय गिरी गोस्वामी टेक राम साहू पार्षद तोषण साहू प्रहलाद वर्मा सुरता सिंह एल्डरमैन थान सिंह प्रेम नारायण साहू कांग्रेस कार्यकर्ता चूड़ामनी पांडे शुभम बमभोले भावेश साहू योगेश मांडले धनंजय नेताम अजय वर्मा शैलेश देवांगन अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उतई नगर कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक संपन्न
