लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद…
आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है, पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार असफल हो गई है, राज्य सरकार की असफलता बताने घर घर जाएंगे। बुधवार को जिले के राजिम विधानसभा अंर्तगत छुरा और फिंगेश्वर मंडल की बैठक आयोजित की गई। यहां राजिम विधानसभा के प्रभारी तथा पेट्रोलियम गैस मंत्रालय में डायरेक्टर दीपक महस्के ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रूबरू होने के बाद उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में राजनीतिक करवट बदल रही हैं। वातावरण भी बदल रहा है। बीते चार साल में राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपने वादा खिलाफी और मक्कारी से खुद ही जानता को अहसास करा दिया है, कि जनता ने कांग्रेस को वोट देकर गलती कर दी है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आम जनता में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त है। अब हमे राज्य सरकार की विफलता को लेकर घर घर जाना है और इस दोगली सरकार को उखाड़ फेकना हैं।।
इस दौरान उन्होनें कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करते हुए कहा कि 4 साल में कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का अंतर राज्य की जनता ने देख लिया है, सरकार ने अनेक वादे किए थे, लेकिन एक भी वादे को शत-प्रतिशत पूरा नहीं कर पाई, आज प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और अराजकता की स्थिति निर्मित हो गई है, आए दिन चाकू से हमले की घटना सुर्खियों में रहती है। प्रदेश में सड़कों का हाल बेहाल हो गया है, सड़कों में इतने गड्ढे हो गए हैं कि अब किसान इसमें फसल भी लगा सकते हैं, इस सरकार की स्थिति इतनी कमजोर हो गई है कि सरकार इन सड़कों की मरम्मत भी नहीं करा पा रही है। सरकार केवल बचकानी बयानबाजी और झूठ के पुलिंदा तैयार करने के रिकार्ड बना रही है। चार साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया, अनेक प्रकार के भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति राज्य में इतनी गिर चुकी है कि अब कांग्रेसी आवास योजना में भी भ्रम फैला रहे हैं, एक और राज्यांश की राशि रोककर वे गरीबों के मकान नहीं बनने दे रहे हैं, दूसरी ओर यही लोग अफवाह उड़ाते हैं, केंद्र से पैसा नहीं मिल रहा है। ऐसे लोगो का असली चेहरा अब जनता के सामने लाना हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे चुनावी तैयारी में सक्रियता से जुट जाए।
इस अवसर पर बैठक को प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा और जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश सहकारिता कार्यसमिति सदस्य मुरलीधर सिन्हा, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, आई टी सेल जिला संयोजक सागर मयाणी, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक कुलदीप खरे भी मौजूद थे। वही छुरा बैठक में मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप, शिवशंकर जायसवाल, नपा अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, थानसिंग निषाद, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक चम्पेश्वर गिरी
फिंगेश्वर बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ श्वेता शर्मा, वरिष्ठ भागवत हरित, रामूराम साहू, पूनम यादव, मंजूलता हरित, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, महामंत्री मिंजून साहू, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मनीष हरित, अशोक साहू, सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

