Ind vs SA 1st T20I : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय टीम की घातक गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में भारत के खिलाफ टी20 आई में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया।
भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले 107 रन के लक्ष्य को 2 विकेट गंवाकर 16.4 ओवर में 110 रन बनाते हुए हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच में जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
