गरियाबंद। जिले में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल जिले के जतमई घाट से पहले एक गड्ढे में युवती की लाश मिली है। युवती का शव गद्दे में लिपटा हुआ है। गड्ढे के पास से गुजर रहे लोगों ने युवती की लाश देखी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल युवती के शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पांडुका और छूरा थाने के सीमा पर जतमई के पहले एक गहरे गड्ढे में गद्दे से लिपटी हुई युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त गड्ढे के पास से गुजर रहे राहगीरों ने गद्दे से लिपटी हुई युवती की लाश देखी, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पांडुका और छूरा थाने की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को बाहर निकाला। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं प्रथम दृष्टि में युवती का बलात्कार कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पंचनामा के बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
