उतई नगर में दशहरा पर्व मनाने एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुई बैठक

उतई । नगर पंचायत उतई में नगर उत्सव समिति द्वारा नगर के दुर्गा समितियों सरस्वती समितियों नगर की सेवा समितियों पुलिस प्रशासन एवं गांव के बैगा की संयुक्त बैठक नगर पंचायत उतई के सभागार में ली गई आगामी दशहरा उत्सव के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा शाम 5 बजे तक विसर्जित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ दशहरा उत्सव भी शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया ।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा नगर उत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश साहू पार्षद तोशन साहू प्रहलाद वर्मा वीरेंद्र गोस्वामी सुरता सिंह पूर्व पार्षद संजय गोस्वामी नगर बैगा संतोष ढीमर बहादुर नेताम नगर के समस्त दुर्गा समितियां से नितेश पारख विनय गुप्ता मुकेश साहू भावेश साहू कैलाश देवांगन किशोर साहू धनंजय नेताम शीतला जस सेवा समिति अध्यक्ष हीरालाल सपहा दिलीप कुमार एवं अन्य पंडाल के साथी गण साथ ही साथ उतई पुलिस प्रशासन की टीम उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *