शासन प्रशासन के गठबंधन से क्षेत्र में फल फूल रहा है जुआ, सट्टा का अवैध कारोबार–हर्षा लोकमनी चन्द्राकर

पाटन। भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एव गृह मंत्री के आदेश की छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रहे अवैध जुआ सट्टा बंद हो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब शासन प्रशासन ही सटोरियों और जुआरियो से गठबंधन कर ले तो स्वाभाविक है यह कारोबार फलेगा फुलेगा ही। बंद कराने के नाम पर केवल दिखावा स्वरूप कुछ छोटे छोटे लोगो पर कार्यवाही कर पेपर बाजी ही हो रही है।

श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्देश दिया है की जुआ सट्टा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जाए। लेकिन पुलिस प्रशासन पर इसका कोई असर नही दिख रहा है। कहने को तो पुलिस ने कार्रवाई की है लेकिन बड़े जुआडियो को शासन प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। इस कारण पाटन क्षेत्र में जुआ सट्टा काफी फल फूल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में काफी तेजी से अवैध कारोबार बढ़ रहा है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ आदेश दे रहे है की जुआ सट्टा पर अंकुश लगाए जाय, वही दूसरी तरफ उनके ही विधानसभा क्षेत्र पाटन में जुआ सट्टा का कारोबार चरम पर है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस विभाग पर मुख्यमंत्री की आदेश का कोई खास प्रभाव नही पड़ता, तभी तो केवल प्रतीकात्मक रूप से छोटे छोटे जुआरियो एव सटोरियों को पकड़ते है बड़े लोगो को हाथ लगाने की हिम्मत भी नही करते है क्या कारण है कि ऐसे बड़े सट्टेबाजी करने वाले लोग पकड़े नही जा रहे है? जब मुख्यमंत्री की बात को पाटन में ही गंभीरता से नही लिया जाता है तो मुख्यमंत्री को पद पर रहने का अधिकार नही है उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *