India vs Australia 3rd T20I Series : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज के तीसरे T20 में 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 साल बाद घरेलू सरजमीं पर टी20 सीरीज में हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए। टीम इंडिया ने 187 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया को कैमरन ग्रीन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। उनके आउट होने के बाद मेहमान टीम बैकफुट पर चली गई। अंत में टिम डेविड ने अर्धशतक जड़कर स्कोर 190 के करीब पहुंचाया। टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ। ऋषभ पंत की जगह तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई। ऑस्ट्रेलिया में एक बदलाव हुआ। जोश इंगलिस को शॉन एबॉट की जगह मौका मिला। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
