जतमाई धाम में जिला प्रशासन के निगरानी में मनेगी नवरात्र,,,,,ऐतिहासिक फैसले से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर पब्लिक ट्रस्ट का रास्ता हुआ आसान

क्षेत्रवासियों और जतमाई संचालक समिति के बीच विगत वर्षो से चल रही विवाद के बीच लिया लिया फैसला

छुरा :- शनिवार को जतमई धाम के मंदिर प्रांगण मे जिला प्रशासन की पहल पर पहली बार मां जतमई मंदिर मे नवरात्र पर्व का संचालन तहसीलदार छुरा की अध्यक्षता मे सम्पन्नन होगा जिसमे मुख़्य कार्यपालन अधिकारी को सचिव ,और थाना प्रभारी छुरा व वन परिषेत्र अधिकारी पांडुका सदस्य होंगे इस ऐतिहासिक फैसले से पूरे पांडुका और छुरा अंचल मे खुशी की लहर है । बता दे की पिछले कई वर्षो से पंजीकृत सेवा समिति संचालन कर रहा था । लेकिन बीते लगभग 3 माह से कुछ लोग जतमई माता के मंदिर को अपना बता कर संचालन चालू कर दिया था ।जिसको लेकर आय दिन विवाद की स्थिति पैदा हो गया था इस बात की शिकायत पुलिस थाना छुरा ,तहसीलदार छुरा ,एस डी एम ऑफिस मे शिकायत किया गया जिस पर जिला प्रशासन ने मामले को देखते हुय ।शांति ववस्था बने रहे इस उद्देश्य से शनिवार को दोनो पक्षो की उपस्थिति मे बैठक बुलाय पर दूसरा पक्ष नही पहुचा ।इस पर और क्षेत्र वासियो की हमेशा से मांग रहा की जतमई समिति का संचालन शासन करे इस मांग को लेकर कई दफा आवेदन भी दिया गया था जिसे गंभीरता से लेते हुय ।अब स्वयं जिला प्रशासन की देखरेख मे नवरात्र का संचालन होगा । और आगे विवाद की स्थिति पैदा ना हो इसलिए दंडाधिकारी छुरा ने जगह जगह जतमई मंदिर के विभिन्न हिस्सों मे। आदेश की कॉपी चस्पा करवा दीय है जिसमे बताया गया है । की न्यायालय मे विचाराधीन दंडीक प्रक्रिया धारा 145 संहिता मे मा जतमई मंदिर सम्पूर्ण परिसर ग्राम गायदाबरी के सम्बन्ध मे तहसील दार छुरा थाना प्रभारी छुरा के प्रतिवेदन एवं प्रकरण के अवलोकन के उपरांत मा जतमई मंदिर की परिसम्पतिया मा जतमई सेवा समिति पंजीयन 25451 तथा जय मा जतमई ग्राम सभा संचालन अपंजीकृत के बिच विवाद उत्पन्न हुवा है ।वित्तीय अनियमिताओ की शिकायत प्राप्त हुवा व तनाव की स्तिथि निर्मित होने से कानून ववस्था बिगड़ने की प्रबल संभावना हैं ।और आगामी सम्पूर्ण परिसर मे नवरात्र मे भारी भिड़ को होने की संभावना को देखते हुय दंड प्रक्रिया 146 के अंतर्गत् आगामी विवाद ,तनाव की स्थिति निर्मित ना हो शांति ववस्था और श्रद्धालुओ की मूल भूत सुविधा दान की राशि वित्तीय प्रबंधन एवं जनहित मे न्याय और समता की दृष्टि से ग्राम पंचायत गाय डबरी के वन कक्ष क्र, 116 रकबा 4,00 हेक्टेयर भूमि पर स्थित मा जतमई मंदिर का प्रबंधन एवं सांचालन शासकीय अधिकारियों की समिति के माध्यम से किया जाना हि एकमात्र विकल्प मान कर दंड प्राक्रिया संहिता की धारा 146(2) के अंतर्गत तहसीलदार छुरा की अध्यक्छता मे समिति को रिसीवर नियुक्त किया गया ।जिसके सदस्य सचिव मुख्य कार्यपालन आधिकारी जनपद पंचायत छुरा ,सदस्य थाना प्रभारी छुरा ,वन परिषेत्र अधिकारी पांडुका सहित 4 सदस्य को जतमई मंदिर की सम्पूर्ण ववस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
मौक़े पर एस डी एम छुरा विश्वदिप यादव,एस डी ओ पी गरियाबंद नायक ,तहसीलदार छुरा ख्याति कन्वर् ,तहसीलदार गरियाबंद किशोर शर्मा ,सी ई ओ छुरा रूपसिंग ध्रुव,थाना प्रभारी छुरा तरशीला टोप्पो ,रेंजर पांडुक तरुण तिवारी, टी आई एफ आर रात्रे , एस आई सुरेश निषाद, करारोपण अधिकारी गया राम यादव ,सचिव् हरिश्चंद ध्रुव सचिव रेवा राम साहू ,सचिव खेमन साहू,आर आई, पटवारी सहित भारी मात्रा मे पुलिस बल तैनात थे ।तथा जतमई सेवा समिति के पदाधिकारी सहित।ग्राम गायडबरी ,तालेसर ,कुसुमपनी सहित जतमई के व्यापारी गण आदि मौजूद रहे । वही प्र शासन की इस फैसले का क्षेत्र सहित पूरे जिले तारीफ हो रही और आम जानता की मा जतमई धाम को हमेशा के लिए पब्लिक ट्रस्ट करने की सपना साकार होत्ते दिखरहा है ।जिससे आम जानता सहित मा जतमई के भक्तो मे खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *