एमसीसीआर मेम्बर व सीजी मितान के सम्पादक बलराम यादव को प्रेस क्लब डोंगरगढ़ ने पत्रिका ‘अभिनंदन’ भेट कर किया सम्मान


डोंगरगढ़– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धर्म स्थल माँ बम्लेश्वरी देवी दर्शन करने पहुँचे पाटन के वरिष्ट पत्रकार एव मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड के सदस्य व सीजी मितान न्यूज़ पोर्टल के सम्पादक बलराम यादव , युवा समाज सेवी सन्तोष वर्मा, सुनील वर्मा का प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के सदस्यों ने आज प्रेस क्लब के द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘अभिनंदन’ भेट कर किया। श्री यादव ने डोंगरगढ़ प्रेस क्लब द्वारा किये जा रहे रचनात्मक कार्यो की सराहना करते हुवे कहा कि अभिनंदन पत्रिका धर्म नगरी डोंगरगढ़ का पहचान बन गई है। इसके लिए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के अध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा,सचिव अभिलाष देवांगन, प्रणय अग्रवाल कोषाध्यक्ष,किशोर कुमार उपाध्यक्ष,कामेश्वर प्रसाद साहू स. सचिव,सोमेश्वर सिन्हा स.सचिव, सप्रेम जैन ,नेमिस अग्रवाल,तिलक मंडावी, निर्मल महोदय, राजू मशकरे,जयदीप सिन्हा, सीजी मितान न्यूज़ पोर्टल के राजनांदगांव जिला प्रतिनिधि केशव साहू,गोवर्धन सिन्हा तथा नामदेव समाज के अध्यक्ष भागवत नामदेव,निषाद युवा समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *