रायपुर।खाद्य विभाग में पदस्थ रहे योगेश वानखेड़े वाहन चालक जो कि विगत दिनों विभागाध्यक्ष इंद्रावती भवन के सामने पार्किग स्थल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, उनकी पत्नी को आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, रामसागर कौशले अध्यक्ष विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू इंद्रावती भवन एवं रवि गढ़पाले,प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त प्रयास से आज खाद्य विभाग के अधीन नागरिक आपूर्ति निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति दिलाने के लिए खाद्य अधिकारी दुर्ग को आवेदन सौंपा दिया गया, विभाग द्वारा यथाशीघ्र नियुक्ति आदेश देने का आश्वासन दिया गया। साथ ही फेडरेशन के पहल पर उनके आश्रित को 1 लाख का सहयोग राशि भी उनकी पत्नी को दिया गया। फेडरेशन ने दिवंगत स्वर्गीय योगेश वानखेडे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
फेडरेशन के प्रयास से योगेश वानखेड़े की पत्नी को मिली नौकरी और 1 लाख की सहयोग राशि
