दुर्ग। बोरसी वार्ड 52 के जीविका स्व सहायता समूह द्वारा शहरी आजीविका मिशन के तहत विभिन्न स्वरोजगार के कार्य किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में समिति के महिलाओं द्वारा माता रानी की चुनरी बनाई जा रही है समिति के अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू ने बताया कि माननीय गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के सुपुत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जितेंद्र साहू के द्वारा समिति को स्वरोजगार करने के लिए सिलाई मशीन प्रदान की गई थी। जिसका उपयोग करते हुए समिति के महिलाओं द्वारा माता रानी की चुनरी बनाई जा रही है ।

महिला समिति द्वारा बनाए जा रहे चुनरी की मांग आसपास के विभिन्न समिति एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है । महिलाओं द्वारा बनाई गई चुनरी सी मार्ट जिला पंचायत दुर्ग में भी उपलब्ध रहेगा । मंगल शुभकामनाएं करते हुए जीविका महिला स्व सहायता समूह आपसे आग्रह करती है कि आप सभी श्रद्धालु जन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सी मार्ट जिला पंचायत दुर्ग के माध्यम से माता रानी की चुनरी लेकर के महिलाओं को सहयोग प्रदान करें । माता रानी की चुनरी बनाने में जीविका सहायता समूह की सचिव श्रीमती दमयंती साहू, सक्रिय सदस्य श्रीमती पामेश्वरी साहू, श्रीमती पेमेश्वरी साहू, श्रीमती रेखा साहू , श्रीमती भूमिका साहू ,श्रीमती किरण साहू एवं मंजू साहू का विशेष सहयोग मिल रहा है
