बालोद। राज्य शिक्षक सम्मान 2022 हेतु प्राइमरी स्कूल कोसा के सहायक शिक्षक श्रवण कुमार यादव को छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज द्वारा उनके इस विशिष्ट उपलब्धि हेतु श्रीफल, साल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र भेंटकर “ठेठवार यादव समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित सम्मानित किया गया।
विदित हो कि प्राइमरी स्कूल कोसा के सहायक शिक्षक श्रवण कुमार यादव को राज्य शिक्षक सम्मान 2022 हेतु चयनित होने पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन कुँवर सिंह निषाद द्वारा आयोजित गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छत्तीसगढ़, संकुल केन्द्र गोरकापार, संकुल केन्द्र तमोरा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम, समरस सियान संघ उतई, सक्षम जन फाऊंडेशन छत्तीसगढ़, जीविका महिला स्वसहायता समूह दुर्ग सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, गैर सरकारी संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठेठवार यादव राजिम महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव सहित संरक्षक शंकरलाल यादव, उमाशंकर यदु, खेमसिंह यादव उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र यदु एवं आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव द्वारा किया गया।
